पटाखों से मना कर, संस्कृति का आदर करें: प्रदूषणमुक्त और सांस्कृतिक दीपावली
जब त्रेता युग में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी 14 साल के वनवास के बाद रावण को हराकर जब अयोध्या पहुंचे तो, सम्पूर्ण अयोध्या को फूलों और मालाओं से सजाया गया था, हर में घर साफ-सफाई का सुंदर नजारा था, रास्तों पर पानी सींचा गया था, धूल का एक कण भी आसमान में नहीं था , हवा में सुगंध थी, हर घर रंगो से सजा था, तथा पूरा अयोध्या प्राकृतिक तेल से जल रहे दीपों से जगमगा रहा था. नगर में चारों तरफ सुगंध, सफाई, और दीपों की जगमगाहट थी. उसी प्रकार का वातावरण था, जब द्वापर युग में जब भगवान कृष्णा ने प्रगज्योतिषपुर के दुष्ट राजा नरकासुर का वध कर, नरकासुर द्वारा बंदी बनाई गई 16000 कन्याओं को मुक्त कराया था. कथाओं तथा ग्रंथों के अनुसार त्रेता और द्वापर युग का समय वर्तमान से हजारों या लाखों वर्ष पूर्व हो सकता है. ना ही द्वापर युग में या ना त्रेता युग में कहीं पर भी पटाखों का उल्लेख मिलता है, परन्तु दोनों काल में दीपावली के दिन में घर, मोहल्ला, नगर में चारों और सुगंध, निर्मल हवा, दीप , साफ़ रास्तों का उल्लेख जरूर मिलता है. फटाखे हमारी सनातनी संस्कृति का हिस्सा कभी नहीं रहे , कालान्तर में देश पर आक्रमणकारियों के शासन काल में लोगों ने इसे दीवाली तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल कर समाहित कर इसे संस्कृति का हिस्सा मान लिया।
जानकारी के अनुसार
आतिशबाजी या पटाखों का आविष्कार प्राचीन चीन में
तांग राजवंश (618-907 ईस्वी) के दौरान
नौवीं शताब्दी के आसपास माना जाता है। लगभग तेरहवीं शताब्दी जब भारत में कुतुब-उद-दीन ऐबक (शासनकाल 1206-1210);
इल्तुतमिश (शासनकाल 1210-1236); रजिया सुल्ताना; तथा जलाल-उद-दीन खिलजी (शासनकाल 1290-1296) का शासन था, तब पहली बार भारत में बारूद हमारे देश में आया, इस घटना के कई सौ वर्षों बाद कालांतर में देश दीवाली के दौरान शायद पटाखों
का उपयोग प्रारम्भ हुआ था.
हमारी संस्कृति के हजारों
वर्ष पुरानी है और ये पटाखे कुछ सौ वर्ष पुराने, तो यह हमारी संस्कृति का
हिस्सा कैसे हो सकते है. बाजार युग ने इन
फटाखों इस तरह से विज्ञापित किया है की हमने अज्ञानता वश इन्हें अपनी संस्कृति का
हिस्सा मान लिया है. हमारी संस्कृति ने यह
सिखाया है, की अगर हमारे किसी कृत्य
से किसी को तकलीफ हो रही है तो हम उस काम को भी छोड़ देते है. दूसरों के प्रति दया
का भाव, भगवान श्रीराम को सबसे
बढ़ा गुण था, अगर उस गुण का धूल के कण
जितना ही हम अनुसरण कर ले तो हमारा जीवन धन्य हो जायेगा।
इन पटाखों ने हमें और
हमारे आस पास के लोगों को खुशियाँ कितनी
दी है इसका तो पता नहीं, परन्तु तकलीफ जरूर दी है, क्योंकि आकड़े हमें यही बताते है. अगर हम पिछले
वर्ष के आंकड़ों पर नजर डाले, तो दीवाली के दिन
पटाखों से निकलने वाले धुंए के कारण सिर्फ दिल्ली के अस्पतालों में अस्थमा वार्ड
में पांच से दस गुना वृद्धि हुई थी,
सम्पूर्ण भारत वर्ष में १०००-१०००० लोग को पटाखों से जलने के कारण अस्पतालों
में जाना पढ़ा था. सम्पूर्ण देश के वायु प्रदूषण
में कई गुना वृद्धि हुई थी जिसका सबसे ज्यादा असर हमारे परिवार के बच्चों और वृद्धों
पर सबसे ज्यादा हुआ था.
जैसा की ऊपर लिखा है जब भगवान
राम अयोध्या आये थे, और हमारे देश की
पहली दीवाली के दिन अयोध्या प्राकृतिक इत्र और फूलो की खुशबू से महक रहा था,
रास्ते साफ़ थे, धूल का एक कण आसमान में
नहीं था, हमारे किसानों के खेतों
में निकल रहे फसल के तेल से, कपास की बाती से
तथा कुम्हार की मिटटी से बने दीपो से पूरा अयोध्या महक रहा था. क्या पटाखों के
जलाने से हमारे वातावरण में खुशबू फैलती
है, रास्ते साफ़ रहती है, तथा हम और हमारे आसपास के हर व्यक्ति को ख़ुशी
देता है. क्या यह भगवान राम और हमारी सनातन संस्कृति के प्रति श्रद्धा है या कुछ
सौ वर्षो पहले भारत में आये
और बाजार वाद के उत्पाद पर हमारी अंधश्रद्धा है.
अजय नागपुरे
Comments
Post a Comment